चित्तौड़गढ़ भूपालसागर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तेज: फलासिया–पटोलिया में विशेष जांच शिविर, एआई एक्स-रे से तुरंत स्क्रीनिंग

भूपालसागर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तेज: फलासिया–पटोलिया में विशेष जांच शिविर, एआई एक्स-रे से तुरंत स्क्रीनिंग
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर ब्लॉक में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत फलासिया और पटोलिया गांवों में विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

निदेशक जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं, राजस्थान के निर्देशन में गठित राज्य स्तरीय टीम द्वारा अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेट टीबी नोडल टीम के अधिकारी कमल पालीवाल एवं सुनील गुप्ता ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की जांच कर टीबी के मामलों की शीघ्र पहचान करना है। शिविरों में एआई आधारित एक्स-रे मशीन के माध्यम से मौके पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे संदिग्ध मरीजों की तुरंत पहचान संभव हो पा रही है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि शिविर में चिन्हित टीबी मरीजों का डेटा तत्काल ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजन कवरेज, सक्रिय खोज, जांच एवं निदान, केस डिटेक्शन, नोटिफिकेशन, उपचार की अनुपालना, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टीपीटी, निक्षय मित्र एवं पोषण सहायता जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय प्रभावशाली लोगों को अभियान से जोड़कर जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बीसीएमओ डॉ. केएल मीणा, एमओ डॉ. सागर, एसटीएस श्याम सिंह चुण्डावत, एआरजी दिनेश यादव, एलटी हीना कुरैशी, सीएचओ पुष्कर जाट, रमेश रेगर, एएनएम दुर्गा गाडरी, मंजू टेलर सहित क्षेत्र की सभी आशा सहयोगिनियां उपस्थित रहीं।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 


Post a Comment

Previous Post Next Post