जयपुर होमगार्ड भर्ती में बड़ा घोटाला पैसों के लेनदेन और सिफारिश के आरोप, 3842 पद पर 15 दिन में रिपोर्ट देगी तीन सदस्यीय जांच कमेटी

जयपुर में होमगार्ड भर्ती पर बड़ा बवाल: 3842 पदों में गड़बड़ी के आरोप, 15 दिन में सच्चाई लाएगी जांच कमेटी
             ये फोटो AI जनरेटर इमेज है

डीएस सेवन न्यूज जयपुर में गृह विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें और आरोप मिले हैं। राज्य सरकार ने गठित की तीन सदस्य जांच कमेटी, संयुक्त सचिव गृह अंजलि की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी में डीआईजी पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार, गृह विभाग के वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी उमेंद्र गोयल को शामिल किया गया।

तो कमेटी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए। होमगार्ड के 3842 पदों पर भर्ती में पैसों के लेनदेन और अन्य शिकायतें मिली है। तो बड़ी खबर जयपुर से सामने आ रही है, जहां आपको बता दें कि होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आया। शिकायतें और आरोप सामने आए, जिसमें राज्य सरकार ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी है।

तो यह पूरा मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। अभी कुछ समय पहले भर्ती हुई थी और उस भर्ती में शिकायतें मिली थी। गृह विभाग को भी शिकायतें मिली थी कि होमगार्ड में भी पैसे लेकर भर्ती किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सिफारिशी मामलों को लेकर बातें सामने आई थी और कुछ अन्य गड़बड़ियां भी सामने आई थी।

और जब इन शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया, उसके बाद जांच कमेटी बैठाई गई है। इस जांच कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है कि किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है, क्या-क्या इस मामले में हुआ है, क्या पैसों का लेनदेन हुआ है या इसके अलावा और कोई सिफारिश चली है।

जो नियम तय थे, जिन मापदंडों के अनुसार भर्ती होनी थी, क्या उनके अनुसार भर्ती हुई या नहीं हुई—इन तमाम बिंदुओं पर कमेटी जांच करेगी। अगर कोई उल्लंघन सामने आता है तो कौन-कौन दोषी हैं, उनके नाम भी तय किए जाएंगे।

इसके साथ ही जो शिकायतें आई हैं, उनसे जुड़े लोगों से भी बातचीत की जाएगी, उनके बयान लिए जाएंगे और उन्हीं आधारों पर विभागीय स्तर पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। संबंधित विभागों में जाकर भी स्थिति की पड़ताल की जाएगी।

कुल मिलाकर यह एक बड़ा और गंभीर मामला है। अगर ये गड़बड़ियां सही पाई जाती हैं तो पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है। अब देखना होगा कि जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट में क्या सामने लाती है और उसके बाद सरकार क्या बड़ा फैसला लेती है। फिलहाल इस खबर पर लगातार नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post