45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना शंभूपुरा की दो दिन में लगातार दूसरी कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार भी जब्त।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना उप निरीक्षक द्वारा मय टीम एएसआई धर्मेन्द्र ,कानि नरेश कुमार , रामकिशन , मुकेश कुमार ,योगेन्द्र कुमार ,महेन्द्र नैण दौराने नाकाबंदी थाना सर्कल में एक कार फोर्ड फिगो से 45 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया व 2 आरोपी रविन्द्र पिता प्रेम सिंह जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी तिलवासनी थाना बिलाडा जिला जोधपुर ग्रामीण व दिनेश पिता बक्सराम जाति जाट उम्र 26 साल निवासी सिलारी थाना पीपाड़ सिटी जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया । व तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News