भूपालसागर चोरवड़ी में टीबी जांच कैंप आयोजित, 212 लोगों की स्क्रीनिंग


चोरवड़ी में टीबी जांच कैंप आयोजित, 212 लोगों की स्क्रीनिंग
डीएस सेवन न्यूज 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक भूपालसागर के चोरवड़ी में टीबी उन्मूलन के लिए विशेष जांच कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. सागर के द्वारा कैंप में आए 212 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

एक्सरे टेक्नीशियन दिनेश यादव द्वारा हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 56 लोगों के चेस्ट एक्सरे किए गए। वहीं लैब टेक्नीशियन बृजेश मीणा द्वारा शुगर, बीपी और स्पूटम सहित विभिन्न जांचें की गई।

सीएचओ ओमप्रकाश मेनारिया और एएनएम नीलम शर्मा ने कैंप में आए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया और दवाइयों का वितरण किया। साथ ही कैंप में तीन निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट के माध्यम से सहायता दी गई।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. एल. मीणा ने कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को जोड़कर टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post