फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 साल पुराने NDPS मामले का मुख्य सप्लायर राजस्थान से गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज जाखल, 21 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक NDPS मामले में वांछित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान ईश्वर सिसोदिया, जिला उदयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। थाना जाखल प्रभारी उप-निरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 29 मई 2019 का है, जब जाखल पुलिस की टीम म्योंद पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को चेक किया तो उसमें 18 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ था।
इस मामले में थाना जाखल में अभियोग संख्या 58/2019 धारा 27/15/61/85 के तहत केस दर्ज कर मौके पर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब इस मामले में फरार मुख्य सप्लायर ईश्वर सिसोदिया को राजस्थान के उदयपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी राज्य में छिपे आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें।
Tags
Breaking News