सीआईए रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डोडा पोस्त सहित महिला आरोपी काबू
15 किलो 235 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
डीएस सेवन न्यूज फतेहाबाद, । सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के तहत गश्त के दौरान एनएच-9 पर कोर्ट फतेहाबाद के सामने मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब निवासी एक महिला नया बस अड्डा फतेहाबाद की ओर सिर पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रही है, जिसमें डोडा पोस्त होने की संभावना है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान के पास नाकाबंदी कर ली।
महिला पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में संदिग्ध महिला को रोका गया और पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान कृष्णा कौर निवासी (पंजाब) के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखा कुल 15 किलो 235 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 179 दिनांक 26.04.2026 धारा 15(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी महिला को नियमानुसार काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।
Tags
Breaking News