63 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में आरोपी ईश्वर सिंह के कब्जे से 63 किलो डोडाचूरा और एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) श्रीमती हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने यह सफलता हासिल की।

कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.04.2026 को थाना शामगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक देवी सिंह डामोर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आरोपी ईश्वर सिंह पिता प्रताप सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम आमली थाना शामगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 63 किलोग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत 1,26,000 रुपये है, जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. ईश्वर सिंह पिता प्रताप सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम आमली थाना शामगढ़ जिला मंदसौर (म.प्र.)



जप्त मशरुका
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 63 किलोग्राम कीमती 1,26,000 रुपये एवं ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपये

सराहनीय कार्य
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ़, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप दांगी, सउनि देवी सिंह डामोर, का.प्र.आर. प्रदीप पानेरी, का.प्र.आर. ममशाद नूर, का.प्र.आर. घनश्याम भेसानिया, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक श्रीकृष्णा सिंह सिकरवार एवं चालक आरक्षक सुल्तान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

DS7NEWSNETWORK Madhya Pradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post