बालोतरा पुलिस का ‘ऑपरेशन विषभंजन’ में बड़ा वार: 429 किलो डोडा पोस्त जब्त, स्कॉर्पियो सहित तस्करों की घेराबंदी तेज
डीएस सेवन न्यूज बालोतरा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विषभंजन’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी प्रहार करते हुए भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है, साथ ही तस्करी में उपयोग किए जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक रमेश (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह और वृताधिकारी देरावर सिंह के सुपरवीजन में सिणधरी थाना प्रभारी विशाल कुमार के नेतृत्व में डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की सुबह पुलिस टीम द्वारा चाडो की ढाणी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो क्लासिक एस-11 को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन असंतुलित होकर पत्थरों में फंस गया, जिससे उसके आगे के दोनों टायर फट गए और वह रेत में धंस गया।
इस दौरान वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से करीब 429 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।
मामले में सिणधरी थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में डीएसटी बालोतरा और थाना सिणधरी की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें कई अधिकारियों और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस टीम डीएसटी बालोतराः-
1. श्री आईदानराम सउनि. डीएसटी बालोतरा,
2. श्री उदयसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा,
3. श्री धर्मेन्द्रसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा,
4. श्री शेम्भूराम कानि. डीएसटी बालोतरा, (विशेष भूमिका)
5. श्री मुकेश कुमार चाकानि. डीएसटी बालोतरा।
पुलिस टीम थाना सिणधरीः-
1. श्री विशाल कुमार उ.नि. थानाधिकारी सिणधरी,
2. श्री तनसिंह सउनि. थाना सिणधरी,
3. श्री हरिशंकर सउनि. थाना सिणधरी,
4. श्री उदाराम कानि. 85 थाना सिणधरी,
5. श्री टीकमाराम कानि. 70 थाना सिणधरी,
6. श्री उदाराम कानि. 242 थाना सिणधरी,
7. श्री सुखदेव कानि. 388 थाना सिणधरी,
8. श्री देदाराम कानि. 101 थाना सिणधरी।
Tags
Breaking News