डीएस सेवन न्यूज राजस्थान में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। चिड़ावा के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पारी में पहुंची एक युवती को महज एक मिनट की देरी के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। युवती लगातार अधिकारियों से गुहार लगाती रही, लेकिन निर्धारित नियमों का हवाला देते हुए उसे एंट्री से मना कर दिया गया।
Tags
Breaking News