चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई1920 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, टेम्पो व स्विफ्ट कार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी की संयुक्त  कार्रवाई 1920 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, टेम्पो व स्विफ्ट कार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी ने  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टेम्पो एवं मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक  श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह , डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल व मोतीराम थानाधिकारी चंदेरिया के निर्देशन में एएसआई मुकेश कुमार  मय जाप्ता वाहन सरकारी व चालक के शनिवार को गश्त के दौरान नोमील चौराया नारेला के पास पहुंचे, जहां पर टेम्पो  तथा एक स्वीफ्ट कार खडी हुई नजर आई. पास में 4 व्यक्ति जिसमें 01 धनराज पिता नगजी राम जाट उम्र 38 साल निवासी दामोदरपुरा पुलिस थाना रेलमगरा जिला रामसमन्द, 2 राजेश पारीक पिता लालचन्द जी पारीक उम्र 29 साल निवासी सिचाई नगर कीर खेडा चित्तौडगढ 03 प्रहलाद जयसवाल पिता उदयराम जी उम्र 30 साल निवासी पावली पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ, 04 भीमराज पिता मेघा जी जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी कुण्ड केलवा पुलिस थाना केलवा जिला राजसमन्द खडे हुए मिले टेम्पो की तलाशी ली गई तो टेम्पों में प्लास्टिक 40 प्लास्टिक के कटटे में कुल 1920 पव्वे White lace Vodka अंग्रेजी शराब के भरे हुए जिनको मारूति स्वीफ्ट कार में लोड करना पाया जाने एवं उक्त अवैध शराब को अभियुक्तगण द्वारा बिना लाईसेंस/अनुज्ञापत्र के परिवहन से आबकारी अधिनियम का अपराध करना पाया जाने से उक्त शराब टेम्पो, मारूति स्वीफ्ट कुल 1920 पव्ये अंग्रेजी शराब को जप्त कर अभियुक्तगण धनराज, राजेश पारीक, प्रहलाद जायसवाल, भीमराज मीणा को नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम :-
थाना चंदेरिया -एएसआई मुकेश कुमार,कानि.अरविन्द कुमार, मूलाराम,किशन लाल,शंकर लाल, रणजीत 
डीएसटी -हैडकानि प्रमोद कुमार ,कानि.अमित कुमार , अजय कुमार,बलराम,मनोज कुमार,रतन सिंह,शीशराम, प्रीतम,दुर्गाराम

Post a Comment

Previous Post Next Post