कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 15 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी विजय कुमार पिता राजुचन्द्र भोई, उम्र 31 वर्ष, निवासी बनिया चौक भोईवाडा मंदसौर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, प्रआर 402 कमलेश भदौरिया, आर 569 मनीष धौलपुरिया, आर 103 शैलेन्द्र सिंह, आर 672 आनंद सिंह, आर 202 शेषमल नागदा एवं आर 771 वीपी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Breaking News