चित्तौड़गढ़ गंगरार मादक पदार्थ तस्करी में फरार पांच हजार रुपये का ईनामी आरोपी सीकर से गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्करी में फरार पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, जिले की गंगरार थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ तस्करी मे 1 साल से फरार पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को सीकर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थानाधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में कानि बाबूलाल, सुनील कुमार की टीम का गठन किया जाकर पुलिस थाना गंगरार के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले एक वर्ष से वांछित अभियुक्त चंपाराम पिता पुनाराम जाति प्रजापत उम्र 31 साल निवासी चावण्डिया पुलिस थाना पांचोडी जिला नागौर की तलाश नागौर, कुचामन सीटी, मकराना लोसल करते हुए टीम द्वारा सीकर से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ एंव अनुसंधान के उक्त प्रकरण में गिरफतार किया गया है प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान जारी है
 जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post