चित्तौड़गढ़ महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ के इकाई अध्यक्ष बने अविनाश आचार्य, NSUI में खुशी की लहर

चित्तौड़गढ़ कॉलेज इकाई अध्यक्ष बने अविनाश आचार्य, NSUI में खुशी की लहर
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिले में विधानसभा, ब्लॉक, नगर एवं महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यकारिणियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में अविनाश आचार्य को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अविनाश आचार्य की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नियुक्ति के बाद नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष अविनाश आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित समस्त उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post