वोटिंग ड्यूटी पर जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिया में गिरे, एक की हालत गंभीर
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे दो युवक बोरपाड़ा-नलदा मार्ग पर स्थित पुलिया में बाइक समेत गिर पड़े। इस दुर्घटना में उमेश चरपोटा पुत्र रावजी चरपोटा को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे पुलिया में जा गिरी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उमेश के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल युवक आबापुरा थाना क्षेत्र की वगैरी नलदा पंचायत के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Tags
Breaking News