प्रतापगढ़ जिले में बजरंग सेना की बड़ी नियुक्ति: बनू सिंह पंवार बने छोटी सादड़ी तहसील अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
डीएस सेवन न्यूज प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील के बंबोरी गांव से बजरंग सेना संगठन को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार बनू सिंह पंवार को छोटी सादड़ी तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
बजरंग सेना राजस्थान, चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा जारी इस आदेश में बनू सिंह पंवार को समाज हित और सनातन संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने अपने संदेश में विश्वास जताया है कि बनू सिंह पंवार अपने पद की जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाएंगे।
इस मनोनयन पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जी गुप्ता के नेतृत्व में दी गई हैं
इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags
Breaking News