चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा 22 थानों का जब्त 199 क्विंटल नशा निंबाहेड़ा के वंडर सीमेंट प्लांट में नष्ट

ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 199 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ जिले अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 पुलिस थानों में दर्ज 102 प्रकरणों से जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, गांजा, चरस, स्मैक व एमडीएमए को नष्ट कर दिया। यह कार्यवाही आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की मौजूदगी में निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानों के मालखानों में जब्त मादक पदार्थों की अधिकता के कारण जगह की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी को देखते हुए न्यायालय के आदेश एवं भौतिक सत्यापन के बाद जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान पूरी कार्रवाई पारदर्शी रहे, इसके लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई गई।
कार्रवाई के दौरान 84 प्रकरणों में 193 क्विंटल 86 किलो डोडा चूरा, 8 प्रकरणों में 556 किलो 733 ग्राम गांजा, एक प्रकरण में 6 किलो 920 ग्राम गीले डोडे, एक में 63 ग्राम चरस, एक में 39 ग्राम स्मैक और 7 प्रकरणों में 5 किलो 646 ग्राम एमडीएमए नष्ट किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीवाईएसपी अंजलि सिंह, बद्रीलाल, विनोद कुमार सहित 22 थानों के प्रभारी, मालखाना स्टाफ और वंडर सीमेंट के अधिकारियों की मौजूदगी रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता और सख्त संदेश माना जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post