चित्तौड़गढ़ बस्सी मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 24 अप्रैल 2026। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बस्सी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 के मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण में बुधवार को थानाधिकारी चम्पाराम पुनि द्वारा गठित टीम कानि शंकरलाल ,महावीर द्वारा थाना हाजा के वर्ष 2020 के 327 किलो 130 ग्राम डोडा चूरा तस्करी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त फैयाज मौहम्मद पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 47 साल निवासी भुमाबाडा थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर जो काफी समय से फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ से पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी फैयाज को जयपुर से गिरफतार किया है। 

     जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post