मोरसीम गांव सानु इक पल चैन ना आवे... और अगले ही पल थम गई जिंदगी हार्ट अटैक से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली

बंदोली में नाचते-नाचते गिरी 22 वर्षीय युवती, संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत; शादी की खुशियां मातम में बदली
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान के मोरसीम गांव में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब बंदोली कार्यक्रम के दौरान नृत्य कर रही 22 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गई। खुशी और जश्न के बीच घटी इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया, और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, युवती दिपु अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बंदोली कार्यक्रम के दौरान वह साउंड सिस्टम पर नृत्य कर रही थी, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने बिना देर किए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि बागोड़ा ले जाते समय रास्ते में ही दिपु ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दिपु की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी और वह इस पारिवारिक समारोह में खुशियां बांटने आई थी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अचानक हुई इस मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post