उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज में ‘गिलहरी का आतंक 1 महीने में 18+ लोगो के हाथ-पैर पर काटा

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज में एक गिलहरी का आतंक है। पिछले 1 महीने में गिलहरी 18 से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुकी। हैरत की बात यह है कि कॉलेज में एनिमल एड की टीम भी आई, मगर गिलहरी को पकड़ नहीं पाई।

वही यूनिवर्सिटी पहुंचे मीडिया कर्मियों ने कॉलेज पहुंचकर स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टाफ से बात की तो तक हर कोई गिलहरी के काटने की बात से परेशान दिखा। स्टूडेंट्स कॉलेज के बाहर खुले मैदान में बैठने से भी बच रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post