बानीखेड़ी में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 30 लीटर कच्ची शराब, 1500 किलो महुआ लहान जब्त

बानीखेड़ी में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 30 लीटर कच्ची शराब, 1500 किलो महुआ लहान जब्त

डीएस सेवन न्यूज मंदसौर, 3 मई 2026 जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभागीय टीम ने दबिश देकर न सिर्फ हाथभट्टी से तैयार अवैध शराब जब्त की, बल्कि भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रामहंस पचौरी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान करीब 30 लीटर अवैध शराब, लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान और कच्ची शराब तैयार करने के उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है।

इस पूरे मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री कर्मेंद्र सिंह सांवले सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post