अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 4 दिन से नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पिता ने मामले की शिकायत गंज थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिग 29 तारीख को बिना बताए घर से चली गई थी। जो आज तक वापस घर नहीं पहुंची है।
पिता ने बताया कि पड़ोस और रिश्तेदारों के पास काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके पास मोबाइल है, जिस पर संपर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पिता ने शक जताया कि उसकी पुत्री को कोई बहला फुसलाकर ले गया है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।