गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
जम्मू कश्मीर के बडगाम के मजहामा गांव में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी लोगों को गोली मारी दी। दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
घायलों की पहचान संजय और उस्मान के रूप में हुई है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। ये इलाके में जल जीवन परियोजना में काम करने वाले कर्मचारी थे।
पिछले 12 दिनों में जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें एक डॉक्टर की पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई थी।
इससे पहले 16 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।