उदयपुर तीसरे दिन सुबह से शाम तक 9 घंटे होती रही हलचल, एकलिंगजी दर्शन से शुरू धूणी दर्शन पर खत्म

उदयपुर तीसरे दिन सुबह से शाम तक 9 घंटे होती रही हलचल, एकलिंगजी दर्शन से शुरू धूणी दर्शन पर खत्म
पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के बीच विवाद के तीसरे दिन बुधवार को सुबह से शाम तक 9 घंटे कई तरह की हलचल चलती रही। सुबह कैलाशपुरी में एकलिंगजी के दर्शन से शुरू हुई हलचल शाम को सिटी पैलेस में धूणी दर्शन पर थमी। महाराणा विश्वराजसिंह मेवाड़ समर्थकों के साथ काफिले में एकलिंगजी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन के साथ ही उनकी रंग बदलाई की रस्म की गई। यहां प्रशासन के आकलन से ज्यादा लोग पहुंचे थे। भारी भीड़ के बीच प्रक्रिया पूरी हुई। विश्वराजसिंह मेवाड़ के साथ सभी लोग समोर बाग पहुंचे, जहां उनके समर्थक प्रमुख लोगों की रंग बदलाव की परंपरा निभाई गई। इस मौके पर प्रमुख व्यक्तियों ने संबोधित किया। ज्यादातर लोग धूणी दर्शन पर अड़े हुए थे। इस बीच प्रशासन की ओर से विश्वराजसिंह को शाम तक दर्शन कराने के संकेत दिए गए थे। इस पर माहौल शांत हुआ और लोग दर्शन का इंतजार करने लगे। शाम को वार्ताओं के दौर के बाद आखिर दर्शन करने सिटी पैलेस पहुंचे। दर्शन से लौटते हुए विश्वराजसिंह मेवाड़ पाला गणेशजी मंदिर रुके। यहां से उनके समर्थकों ने उन्हें जुलूस निकालते हुए समोर बाग पहुंचाया। इस बीच जमकर आतिशबाजी की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post