चित्तौड़गढ़ शहर में बहने वाली गंभीरी नदी में बुधवार को बाढ़ सहित अन्य किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों और आपदा से निपटने के लिए 6th NDRF, बड़ौदा, गुजरात की टीम, SDM, सिविल डिफेंस, फायर, डॉक्टर सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीमों ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। गंभीरी नदी में पांच लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान किया गया। यह मॉक ड्रिल लगभग 2 घंटे तक चली। इसके बाद गुजरात से आई टीम ने चित्तौड़गढ़ सिविल डिफेंस की टीम को ट्रेनिंग भी दी। सिविल डिफेंस, नगर परिषद और फायर ब्रिगेड के पास उपलब्ध इक्विपमेंट्स की भी जांच की गई।
दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान
चित्तौड़गढ़ शहर में बहने वाली गंभीरी नदी में बुधवार को बाढ़ सहित अन्य किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों और आपदा से निपटने के लिए 6th NDRF, बड़ौदा, गुजरात की टीम, SDM, सिविल डिफेंस, फायर, डॉक्टर सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीमों ने एक मॉक ड्रिल की। गंभीरी नदी में पांच लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान किया गया। यह मॉक ड्रिल लगभग 2 घंटे तक चली। इसके बाद गुजरात से आई टीम ने चित्तौड़गढ़ सिविल डिफेंस की टीम को ट्रेनिंग भी दी। सिविल डिफेंस, नगर परिषद और फायर ब्रिगेड के पास उपलब्ध इक्विपमेंट्स की भी जांच की गई।