उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे को सुधारने पर खर्च होंगे 260 करोड़, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर आए दिन होते हादसों पर अब रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने उदयपुर से पिंडवाड़ा तक 105 किमी हाइवे सुधार और मरम्मत के लिए 260 करोड़ की मंजूरी दी है। दूसरी और हाइवे पर 11 जगहों पर बने ब्लैक स्पॉट सुधार का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दरअसल नेशनल हाइवे-27 के सुधार को लेकर सरकार ने 260 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। दूसरी ओर 100 करोड़ से इस हाइवे पर बने 11 ब्लॉक स्पॉट सुधार का काम शुरू होने वाला है। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केंद्रीय मंत्री ने चार माह पहले दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के सुधारीकरण व निवारण के लिए एक अरब की स्वीकृति दी थी। जल्द ही इसका काम शुरू होगा
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS
Tags
Breaking News