चित्तौड़गढ़ में रसद विभाग की कार्रवाई की सूचना मिल रही है

DS7NEWS NETWORK चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना इलाके में कोटा व उदयपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है 
पुलिस ने पिकअप वाहन में चलते-फिरते पेट्रोल पंप को पकड़ा  पिकअप के बॉडी में टंकी लगा कर पेट्रोल पंप का सेटअप किया हुआ है साथ ही नोजल भी लगाया हुआ था, जिससे कि पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था मौके से पिकअप एवं एक दुकान से कुल 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रसद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। पेट्रोलियम पदार्थ के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस एवं रसद विभाग की इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा 

निंबाहेड़ा से पेट्रोलियम पदार्थ लाना स्वीकाराकिया है पुलिस व रसद विभाग को पिकअप के साथ नीमच निवासी जाहिद खान व सिंगोली निवासी अनीस मंसूरी मिले हैं। इनसे प्रारंभिक पूछताछ हुई है। इसमें स्वीकार किया कि पेट्रोलियम पदार्थ यह पिकअप में निंबाहेड़ा से लेकर आते हैं। इसे चार पहिया और बड़े वाहनों में भी भरा जाता है 2 ने 3 दिन में एक चक्कर निंबाहेड़ा का होता है इन्होंने यह भी बताया कि 2 साझेदार मिल कर इस अवैध धंधे के मालिक हैं फिलहाल  पुलिस चालक व इसके साथी के बयानों की पुष्टि में जुट गई है
DS7NEWS NETWORK 
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS

Post a Comment

Previous Post Next Post