DS7NEWS NETWORK चित्तौड़गढ़ के भदेसर क्षेत्र में स्थित पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण के चलते एक गोदाम में आग लग गई। इसके बाद एक बारगी ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दो दमकल की
सहायता से आग पर काबू पाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण था। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण को लेकर मामला दर्ज किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि मौके पर कौनसा पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS