चित्तौड़गढ़ के डूंगला में मोर के शिकार की जानकारी प्राप्त हुई है ग्रामीणों में भारी आक्रोश

DS7NEWS NETWORK चित्तौड़गढ़  के डूंगला थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोदा व अरनेड गांवों के पास में बीती रात को शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। बंदूक से फायर कर आरोपियों ने पांच मोर मार डाले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने चाकू से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। चाकू के वार से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। एक आरोपित को थाने लाई है वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपित दोनों ही पिता-पुत्र बताए गए हैं

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन इधर, जानकारी में सामने आया कि बीती रात को हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में खास आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर में ग्रामीण एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी डूंगला के समक्ष पेश हुए। यहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और मामले में निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण डूंगला थाने पर भी पहुंचे और थानाधिकारी से भेंट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की
DS7NEWS NETWORK 



Post a Comment

Previous Post Next Post