विवादों में रहे CMHO को हटाया: लगातार मिली शिकायतों के बाद प्रतापगढ़ किया तबादला, डॉ आदित्य हो सकते हैं नए CMHO
लगातार विवादों में रहे उदयपुर सीएमएचओ डॉ शंकरलाल बामणिया को उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने आदेश जारी कर उनका तबादला प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में बतौर उप नियंत्रक के पद पर किया है। आदेश में लिखा है कि सीएमएचओ डॉ बामनिया के खिलाफ विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों की जांच विचाराधीन है। डॉ बामनिया के सीएमएचओ पद पर रहते हुए उक्त जांचें प्रभावित होने की संभावना है ऐसे में उनका ट्रांसफर किया है। अब इस पद पर नए सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य बनाए जा सकते हैं जो वर्तमान में आरसीएचओ हैं
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News