उदयपुर में नो फ्लाइंग जोन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के चलते कलेक्टर ने किया नो फ्लाइंग जोन घोषित

उदयपुर में नो फ्लाइंग जोन  राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के चलते उदयपुर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह: 25 को सुबह 6 से 26 जनवरी को रात 12 बजे तक शहर में नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है 
DS7NEWS NETWORK 
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने शहर में चिन्हित स्थलों को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है। आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 25 जनवरी को सहेलियो की बाड़ी में एट होम, फतहसागर की पाल पर सांस्कृतिक संध्या तथा 26 जनवरी को गांधी ग्राउण्ड में मुख्य समारोह प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वीवीआईपी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि को नियंत्रित करने के लिए सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर की पाल, टाउन हॉल तथा गांधी ग्राउण्ड एवं उसके आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश 25 जनवरी को सुबह 6 से 26 जनवरी को मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत अभियोग चलाया जाएगा
DS7NEWS NETWORK 
Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post