मंगलवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
DS7NEWS
चित्तौड़गढ़, 18 मार्च। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान 5 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मार्च 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर स्थित मेवाड़ भोजनालय के सामने लख्मीपुरा पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की सरकारी बोलेरो को देख भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे तुरंत घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामलाल (24 वर्ष) पिता लादूराम विश्नोई, निवासी जम्भेश्वर नगर, केतु मंदा, थाना बालेसर, जिला जोधपुर बताया।
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके बैग से 5 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
पुलिस टीम:
थानाधिकारी: भगवानलाल
एएसआई: फुलचंद
हेड कांस्टेबल: ईश्वर सिंह
कांस्टेबल: राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रेमाराम
DS7 NEWS NETWORK– सबसे पहले, सबसे सटीक
Tags
Breaking News