चित्तौड़गढ़ में ग्लास फैक्ट्री में कर्मचारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

चित्तौड़गढ़ में ग्लास फैक्ट्री में कर्मचारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार उपखंड के सोनियाणा में स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना फैक्ट्री प्रशासन ने गंगरार थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

क्या है मामला?
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गंगरार के सेमलिया निवासी देवीलाल (40 वर्ष) पुत्र मोहनलाल जाट रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे उन्होंने फैक्ट्री की कैंटीन में अपने सहयोगियों के साथ नाश्ता किया। इसके कुछ ही देर बाद वे फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांववालों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इतनी गंभीर घटना हुई, तो इसकी सूचना सीधे परिजनों को क्यों नहीं दी गई। जनप्रतिनिधि देवीसिंह राणावत ने भी फैक्ट्री प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार को जानकारी न देना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद से ही जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है

DS7 News Network पर पढ़ते रहें ताज़ा खबरें।


Post a Comment

Previous Post Next Post