उदयपुर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर जंगल में छिपा पति गिरफ्तार, 9 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा

उदयपुर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर जंगल में छिपा पति गिरफ्तार, 9 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा

उदयपुर: उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी इलाके में लिव-इन में रह रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 9 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरणमगरी थाना पुलिस ने सोमवार शाम डूंगरपुर के जंगलों से आरोपी नरसी मीणा (45) को पकड़ा।

पत्नी के लिव-इन पार्टनर की हत्या की साजिश रची

पुलिस के अनुसार, नरसी मीणा की पत्नी डिंपल उदयपुर में एक निजी अस्पताल में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात जितेन्द्र लिंबात (34) से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और डिंपल ने अपने पति नरसी को छोड़कर जितेन्द्र के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया।

नरसी ने अपनी पत्नी की पढ़ाई और नर्सिंग कोर्स में हुए खर्च की भरपाई के लिए जितेन्द्र से पैसे मांगे, लेकिन मना करने पर उसने हत्या की साजिश रच डाली।

चार दिन तक की रेकी, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

हत्या से पहले नरसी ने चार दिनों तक जितेन्द्र और डिंपल के किराए के मकान की निगरानी की। 9 मार्च की सुबह 11 बजे वह अचानक उनके घर पहुंचा और जितेन्द्र से पैसे मांगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर नरसी ने चाकू से पेट, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर 5-6 वार कर जितेन्द्र की हत्या कर दी।

बेणेश्वर मेले से खरीदा था चाकू

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नरसी ने हत्या के लिए चाकू बेणेश्वर मेले से खरीदा था। हत्या के बाद वह ऑटो से गोवर्धन विलास चुंगी नाका पहुंचा और वहां से बस पकड़कर अपने गांव चला गया। वहां वह जंगल की पहाड़ियों में छिपा था।

पुलिस ने जंगल से दबोचा

हिरणमगरी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर डूंगरपुर के जंगलों में दबिश दी और नरसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post