चित्तौड़गढ़ जिले मौसम विभाग बारिश का अलर्ट जारी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने चेतावनी

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 1 मई से बदल सकता है मौसम का मिजाज – मौसम विभाग
DS7 News Network | चित्तौड़गढ़
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 मई से मौसम करवट ले सकता है। विभाग की ओर से तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो 7 मई तक बनी रह सकती है।

आज दोपहर 1 बजे मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि बारिश और हवाओं के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। इससे दिन की तपन और रात की घुटन से लोगों को राहत मिल सकती है।

विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह मौसम परिवर्तन राहतकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में नमी बनी रहने से खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते कुछ स्थानों पर फसलों और कच्चे निर्माणों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

इस बीच चित्तौड़गढ़ में गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी असामान्य रूप से बढ़ा है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार की रात करीब 5 डिग्री ज्यादा गर्म रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री था, जो बुधवार को 29.8 डिग्री पर पहुंच गया।

फिलहाल जिले में गर्मी का कहर जारी है, लेकिन 1 मई से आने वाली संभावित बारिश से जनजीवन को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

— DS7 News Network

Post a Comment

Previous Post Next Post