खेत पर करंट से बड़ा हादसा: एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी
DS7 News Network | निम्बाहेड़ा
डीएस 7 न्यूज निम्बाहेड़ा उपखंड के अरनिया माली गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खेत में कार्य कर रही महिला सीमा (पत्नी पप्पू लाल) अचानक करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही अचेत हो गई। उसी दौरान खेत में पास ही काम कर रही दूसरी महिला ज्योति (पत्नी कन्हैयालाल) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी ज्योति का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।
— DS7 News Network
Tags
Breaking News