निंबाहेड़ा क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई धूम
डीएस 7 न्यूज निंबाहेड़ा: सोमवार दोपहर बाद निंबाहेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने क्षेत्र में ठंडक घोल दी, वहीं कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।
बिनोता और उसके आसपास के गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। शिवगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी ओले गिरने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 5 बजे के बाद अचानक अंधड़ चलने लगे और कुछ ही देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई।
DS7 NEWS NETWORK आपकी हर मौसम से जुड़ी खबरों को सबसे पहले और सटीक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags
Breaking News