टीचर के साथ होटल पहुंची छात्रा, दिनभर बाहर नहीं निकली, दरवाजा खुला तो उड़े होश कमरे में मिले दोनों के शव

टीचर के साथ होटल पहुंची छात्रा, दिनभर बाहर नहीं निकली, दरवाजा खुला तो उड़े होश – कमरे में मिले दोनों के शव
DS7 NEWS NETWORK | अलीगढ़:
डीएस 7 न्यूज  अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में एक होटल के कमरे से सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा और एक प्राइवेट स्कूल के टीचर का शव मिला। दोनों ने सुबह होटल में चेक-इन किया था और दिनभर बाहर नहीं निकले।

होटल संचालक ने बताया कि युवक-युवती ने खुद को दोस्त बताकर कुछ घंटों के लिए रूम बुक कराया था और फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था। जब शाम तक कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। अंदर का नजारा देख होटल स्टाफ के होश उड़ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक टीचर की पहचान बन्नादेवी निवासी चंद्रभान के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। जानकारी के अनुसार, छात्रा उसी के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

परिवार को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने छात्रा का कोचिंग जाना बंद करवा दिया था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post