CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द: 44 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार, 10 से 15 मई के बीच हो सकता है जारी

CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द: 44 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार, 10 से 15 मई के बीच हो सकता है जारी
डीएस 7 न्यूज नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह, यानी 10 से 15 मई के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।

सूत्रों की मानें तो कॉपी जांचने का कार्य पूरा हो चुका है और अब अंतिम चरण में मार्क्स फीडिंग और रिजल्ट समीक्षा का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी होने की संभावना है। बोर्ड की समीक्षा समिति अंतिम अनुमोदन के बाद परिणाम सार्वजनिक करेगी।

गौरतलब है कि CBSE की परीक्षाएं इस वर्ष 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलीं। देशभर में CBSE के 16 रीजनल सेंटर्स के माध्यम से यह परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें करीब 44 लाख छात्रों ने भाग लिया।

छात्र और अभिभावक CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर और SMS जैसे माध्यमों से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

DS7 News Network आपको रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post