उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात

डीएस 7 न्यूज  उदयपुर | DS7 News Network
राजनीति में प्रतिद्वंद्विता आम बात है, लेकिन जब दो दिग्गज नेता आमने-सामने आएं तो नज़ारा कुछ खास हो जाता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर देखने को मिला, जहां राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्री—अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे—ने वीआईपी लाउंज में एक-दूसरे से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली सहित दोनों दलों के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, और हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान सियासी तनाव की कोई झलक नहीं दिखी।

वसुंधरा राजे उदयपुर दौरे पर नगर निगम की पूर्व महापौर रजनी डांगी के पति वीरेंद्र डांगी के निधन पर शोक व्यक्त करने आई थीं। साथ ही वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करने भी पहुंचीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post