चित्तौड़गढ़: जिले में पीटीईटी 2025 परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 2636 अभ्यर्थी हुए शामिल


डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले में पीटीईटी 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा जिले के कुल 8 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिला समन्वयक डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में 1756 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 249 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में 880 विद्यार्थी उपस्थित व 84 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एडीएम रामचंद्र खटीक के निर्देशन में एसडीएम कपासन, उप पुलिस अधीक्षक तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की फ्लाइंग टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

सहायक समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि परीक्षा के उपरांत सभी गोपनीय सामग्री को राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में एकत्रित कर वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा भिजवाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Post a Comment

Previous Post Next Post