चित्तौड़गढ़ पहाड़ी पर मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से ग्रामीणों का हंगामा, एफएसएल जांच में जुटी

चित्तौड़गढ़ - लापता युवक का शव पहाड़ी पर मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश
DS7NEWS NETWORK
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के टांडीखेड़ा गांव में शनिवार रात से लापता युवक का शव रविवार को गांव की ही एक पहाड़ी पर खून से लथपथ हालत में मिला। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने शव देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई है और वारदात के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर मंडफिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया।

करीब पांच घंटे से शव पहाड़ी पर ही पड़ा हुआ है और ग्रामीण पहाड़ी पर डटे हुए हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाइश देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post