नीट 2025: गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट सीकर के महेश कुमार ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर रचा इतिहास
डीएस 7 न्यूज जयपुर। नीट यूजी परीक्षा 2025 के परिणाम ने एक बार फिर सीकर को शिक्षा नगरी साबित कर दिया है। गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट सीकर के होनहार छात्र महेश कुमार ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
हनुमानगढ़ निवासी महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक अर्जित किए हैं, जिससे पूरे देश में उनका परचम लहराया। परिणाम घोषित होते ही जयपुर स्थित गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट के रिद्धि-सिद्धि चौराहा केंद्र पर जश्न का माहौल बन गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जमकर नृत्य किया और मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस ऐतिहासिक सफलता पर जयपुर सेंटर हेड गिरीश चंद्र सर ने विद्यार्थियों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर मूलचंद सर, आलोक सर, जतिन सर सहित पूरे टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
महेश कुमार की इस उपलब्धि से गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट एक बार फिर नीट कोचिंग में अपनी श्रेष्ठता साबित करने में सफल रहा है। संस्थान के अन्य छात्रों ने भी शानदार परिणाम देकर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
रिपोर्टर — कमलेश आमेटा, जयपुर
📌 DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking New