निंबाहेड़ा की बेटी मिहि बाबेल ने नीट 2025 में मारी बाजी, अखिल भारतीय स्तर पर 194वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
DS7NEWS NETWORK | निंबाहेड़ा
डीएस 7 न्यूज निंबाहेड़ा की होनहार छात्रा मिहि बाबेल ने नीट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 194वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मिहि के पिता डॉ. कमलेश बाबेल शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, वहीं माता डॉ. सीमा बाबेल जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। मिहि का भाई मोनिल बाबेल भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर देश सेवा में जुटा है।
मिहि ने बीते दो वर्षों से उदयपुर में रहकर नीट की तैयारी की और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। इस शानदार उपलब्धि से न केवल बाबेल परिवार बल्कि पूरा निंबाहेड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अब मिहि देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार करेंगी। क्षेत्रवासियों ने मिहि को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
📌 DS7NEWS NETWORK — आपकी खबर, आपकी आवाज़
Tags
Breaking New