निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में मांगरोल के महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत
डीएस 7 न्यूज निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर लक्ष्मीपूरा गांव के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मांगरोल निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सके और जोरदार भिड़ंत में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
👉 और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें - DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking New