चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा में मानसून की एंट्री: निंबाहेड़ा क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून की फ्री एंट्री: निंबाहेड़ा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
DS7NEWS NETWORK
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। शनिवार को निंबाहेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर 2:45 बजे के करीब तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते बादलों ने आसमान घेर लिया और बारिश का दौर शुरू हो गया।

सुबह से ही तेज उमस ने लोगों को गर्मी का एहसास करवा दिया था, लेकिन दोपहर बाद आई ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। क्षेत्र में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर बारिश से खुशी साफ झलक रही है।

बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई है,

Post a Comment

Previous Post Next Post