चित्तौड़गढ़: ऑनलाइन गेम में मुनाफा हड़पा, शिकायत पर दी जान से मारने की धमकीया एक और विकल्प:

ऑनलाइन गेमिंग बना जाल: 16 लाख गंवाए, शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी
डीएस 7 न्यूज  चित्तौड़गढ़। जिले में युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसाकर ठगी करने और शिकायत करने पर धमकाने का मामला सामने आया है। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आरोप लगाया कि कपासन निवासी बालमुकुंद ईनाणी व अन्य ने उसे सोशल मीडिया पर रंग भरने के गेम का झांसा देकर 16 लाख रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए और मुनाफा लौटाने के बजाय धमकी देना शुरू कर दिया।

थानाधिकारी रामलाल मीणा ने बताया कि सावा निवासी मुकेश गाडरी ने रिपोर्ट दी कि उसने फेसबुक पर एक गेमिंग एप डाउनलोड किया। शुरू में कुछ पैसे जीतकर वापस भी मिले, जिससे भरोसा बढ़ा। इसके बाद कंपनी के झांसे में आकर उसने 16 लाख से अधिक का इन्वेस्टमेंट कर डाला। कंपनी ने कागजों में 23 लाख रुपए का मुनाफा बताया लेकिन वापस कुछ नहीं दिया।

पीड़ित ने साइबर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। इसके बाद 9 जून को सावा निवासी मोनू न्याति उसके घर पहुंचा। वह स्कूटर पर बिठाकर सुनसान जगह ले गया और धमकी दी कि शिकायत वापस ले वरना गोली मार दूंगा। आरोप है कि मोनू न्याति ने कबूल किया कि इस ठगी का मास्टरमाइंड बालमुकुंद ईनाणी ही है और दोनों मिलकर फर्जीवाड़ा करते हैं।

पीड़ित ने बताया कि धमकी के बाद से वह डरा हुआ है। शंभूपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर थाना पुलिस को सौंप दी है।

👉 DS7NEWS NETWORK से जुड़े रहें, हम लाते रहेंगे ऐसी ही सच्ची और जरूरी खबरें।

Post a Comment

Previous Post Next Post