चित्तौड़गढ़: मिस्त्री ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर नकदी-मोबाइल ठगे जयपुर का युवक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी — चित्तौड़गढ़ में युवक गिरफ्तार
डीएस 7 न्यूज  चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। चित्तौड़गढ़ में रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती महंगी पड़ गई। जयपुर में मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी, दो मोबाइल और चांदी की चेन हड़प ली। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और होटल में मौका तस्दीक करवाई है।

कैसे रची गई साजिश
जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि आरोपी हसनपुरा, जयपुर हाल अजमेरी पुलिया निवासी रिजवान खान, जो जयपुर में मिस्त्री का काम करता है, ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला ने कम पढ़ी-लिखी होने के कारण रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद रिजवान ने महिला से लगातार बातचीत कर भरोसा जीत लिया।

करीब सात-आठ महीने पहले आरोपी जयपुर से चित्तौड़गढ़ आया और महिला को रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित होटल मीनाक्षी में बुलाया। होटल में आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया और दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी महिला को कलक्ट्रेट क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गया।

ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपए और गहने
पीड़िता ने बताया कि आरोपी रिजवान ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख से ज्यादा रुपए, दो मोबाइल और एक चांदी की चेन ठग ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति को भी फोटो और वीडियो भेजकर धमकाया।

आरोपी गिरफ्तार, होटल पर मौका तस्दीक
मामला सामने आने के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसे उसी होटल में लाया गया जहां वारदात को अंजाम दिया गया था और मौका तस्दीक करवाई गई।

पुलिस की कार्यवाही के दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि होटल पर छापा पड़ा है, लेकिन बाद में पता चला कि यह दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पुलिस पहुंची थी।

कई होटल बन रहे अनैतिक कार्यों के अड्डे
शहर में कई होटलों में बिना जांच-पड़ताल के कुछ घंटों के लिए कमरे किराए पर दिए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अनैतिक कार्यों के लिए हो रहा है

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post