प्लेन क्रैश : हादसे ने राजस्थान के 12 लोग छीने; 5-5 उदयपुर-बांसवाड़ा, 1-1 बीकानेर-बालोतरा के लोग

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : राजस्थान के 12 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
 DS7NEWS NETWORK स्पेशल रिपोर्ट
डीएस 7 न्यूज अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन हादसे ने राजस्थान के 12 परिवारों से उनके अपने छीन लिए। इस हादसे में 5 लोग बांसवाड़ा, 5 लोग उदयपुर, 1 बालोतरा और 1 बीकानेर निवासी शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में कोई डॉक्टर था, कोई कुक। कई लोग कामकाज और परिवार से मिलने विदेश जा रहे थे। सबसे ज्यादा दिल को झकझोर देने वाली कहानी बालोतरा की खुशबू की है, जिनकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। खुशबू पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थीं, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया

गांव-शहर में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से मृतकों के शवों को राजस्थान लाने की तैयारी की जा रही है।

🔹 उदयपुर और बांसवाड़ा के 5-5 लोग
🔹 बीकानेर और बालोतरा से 1-1 शख्स
🔹 डॉक्टर से लेकर कुक तक, सबने गंवाई जान
🔹 नवविवाहिता खुशबू का सपना अधूरा रह गया

💠 DS7NEWS NETWORK पर बने रहिए, हम आपको पल-पल की अपडेट देंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post