उदयपुर अहमदाबाद प्लेन क्रैश उदयपुर के 4 लोग भी थे सवार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर के चार लोग भी थे सवार | DS7NEWS NETWORK
डीएस 7 न्यूज अहमदाबाद/उदयपुर। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने की खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इस विमान हादसे में उदयपुर के भी चार लोग सवार थे, जिनके परिवारों की चिंता और बेचैनी अब चरम पर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी फ्लाइट AI-171 से लंदन की यात्रा पर निकले थे। दोनों भाई-बहन पहली बार अकेले विदेश यात्रा कर रहे थे और उनके परिवार ने उन्हें हवाई अड्डे से विदा किया था।

इसके अलावा, वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा गांव निवासी वरदीचंद मेनारिया, जो अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर निकले थे, और ईटाली क्षेत्र के पास रोहिड़ा गांव के निवासी प्रकाश मेनारिया भी इस फ्लाइट में सवार थे।

रिपोर्ट: DS7NEWS नेटवर्क

Post a Comment

Previous Post Next Post