चित्तौड़गढ़ जोगणियां माता जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 8 घायल; महिलाएं और बच्चे भी शामिल, 5 गंभीर घायलों को किया चित्तौड़गढ़ रेफर

जोगणियां माताजी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 8 घायल
डीएस 7 न्यूज बेगूं, चित्तौड़गढ़ | रिपोर्टर - DS7NEWS
गुरुवार को बेगूं क्षेत्र में जोगणियां माताजी मंदिर की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की कार श्रीनगर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए।

यह घटना बेगूं-जोगणियां माता मार्ग पर घटित हुई, जब श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला।

सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से काटूंदा अस्पताल भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल सभी श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र के ठिकरिया गांव के निवासी हैं। घायलों में 30 वर्षीय प्रकाश भील और 10 वर्षीय राहुल भील सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post